डीएम आफिस के पास चोरों ने भाजपा नेता के निर्माणधीन मकान में तीन लाख रुपए का सामान किया चोरी

डीएम आफिस के पास चोरों ने भाजपा नेता के निर्माणधीन मकान में तीन लाख रुपए का सामान किया चोरी
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित डीएम आफिस के निकट भाजपा नेता के तीन मंजिला निर्माणधीन मकान में चोरों ने घुसकर तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना से पड़ोसियों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव रामपुर निवासी व भाजपा नेता जयभगवान शर्मा उर्फ पिंटू का आनंद विहार कालोनी में डीएम आफिस के निकट तीन मंजिला मकान निर्माणाधीन था। मकान में बिजली फिटिंग, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का काम चल रहा था। रात की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार तैनात था, लेकिन दीपावली के कारण वह अपने गांव चला गया। चोरों ने दीवार फांदकर मकान में घुसकर तीन लाख रुपये के कीमती सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरे की जांच कर जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जायेगा।












