ATMS College of Education Menmoms
News

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी चावल व्यापारी के हमलावरों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई, मेरठ के रस्तोगी व हापुड़ के मनोज गर्ग पिटाई कांड से व्यापारियों व वैश्य समाज में आक्रोश, भाजपा जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी चावल व्यापारी के हमलावरों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई, मेरठ के रस्तोगी व हापुड़ के मनोज गर्ग पिटाई कांड से व्यापारियों व वैश्य समाज में आक्रोश, भाजपा जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मेरठ में रस्तोगी व हापुड़ में मनोज गर्ग पिटाई कांड में पुलिस व भाजपा के ढुलमुल रवैया व कार्रवाई ना होने के चलते व्यापारियों व वैश्य समाज में काफी आक्रोश है। हांलांकि दोनों ही समाज में नाराजगी को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग निवासी व प्रमुख चावल व्यापारी मनोज गर्ग , उनके बेटे व दो अन्यों के साथ
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल शर्मा व अन्यों पर मारपीट का आरोप है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद व्यापारी के रोष को देखते हुए पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज तो कर ली, परन्तु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई। मामले को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी मिला था और कार्रवाई की मांग की थी। उसके बावजूद स्थिति जस की तस रही है। हांलांकि दूसरे पक्ष ने भी पीड़ित पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
उधर मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे के पास भाजपा नेता विकुल चपराणा द्वारा व्यापारी सत्यम रस्तोगी को नाक रगड़वाने के मामले में भी वैश्य व व्यापारी समाज में आक्रोश था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों में भाजपा नेताओं द्वारा वैश्य समाज व व्यापारी समाज के लोगों की पिटाई को लेकर समाज के लोगों में मारी आक्रोश है। लोग दबी जुबान में बोल रहे हे कि भाजपा को कहीं इन घटनाओं का खामियाजा चुनाव के समय ना भुगतना पड़ जाएं, जिस प्रकार हाल ही में हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर के चुनाव में भाजपा को देखना पड़ा ‌ ।

इन सब घटनाओं के मद्देनजर जिला भाजपा ने भी अपना पल्ला झाड़ते हुए भाजपा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पत्र भेजा है ‌।

उधर समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष गौरव गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।इस मामले को लोकसभा और विधानसभा के सत्र के दौरान उठाने की मांग की गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page