ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई नहीं से क्षुब्ध होकर कांग्रेसियों ने ईओ आफिस के बाहर किया धरना-प्रदर्शन

हापुड़।

मेरठ तिराहा स्थित संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई नहीं से क्षुब्ध होकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ईओ के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेरठ रोड स्थित डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे,वहां उन्होंने देखा की बाबा साहब की प्रतिमा की नगर पालिका परिषद साफ सफाई नहीं कराई,जिसे देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भडक़ गये।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारियों कार्यालय के बाहर बैठकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे,उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को आश्वासन दिया,कि शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जायेगी। जिसके उपरांत उन्होंने धरना समाप्त किया।

कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों की भावनाओं की ठेस पहुंच रही है। प्रतिमाओं की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page