ATMS College of Education Menmoms
News

डाक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा की अनदेखी पर कांग्रेसियों में रोष,ठीक करवानें के लिए डीएम को दिया ज्ञापन

हापुड़।

जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग हापुड़ के पदाधिकारीयो द्वारा आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमे तहसील चौपला स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर वर्षो से बन्द पड़े फव्वारों, लाइटों तथा टूटी हुई फाइबर सीट को सही के लिए आग्रह किया गया हैं।
कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा कि भारतीय सविंधान के जनक, भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी मे देश दुनिया के करोड़ो लोगो की आस्था हैं,और हमे ये देखकर बहुत पीड़ा होती हैं कि जिस बाबासाहेब के लिखे सविंधान से देश चलता हैं उनकी प्रतिमा की वर्तमान सरकार में अवहेलना की जा रही हैं। कई बार हापुड नगरपालिका को सूचित करने के उपरांत भी कार्य नही किया गया। वर्तमान सरकार देश के महापुरुषों में भी भेदभाव की भावना रखती है। इस कारण आज अधिकतर महापुरुषों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था मे होने के बाद भी उनका जीर्णोद्धार नही हो पा रहा है।


कार्यक्रम में जिलासचिव यशपाल सिंह ढिलोर, जिलामहासचिव सुखपाल गौतम, जिलाउपाध्यक्ष जस्सा सिंह,शहर सचिव सुरेन्द्र सिंह, ओबीसी शहरअध्यक्ष गुलफाम क़ुरैशी, शहर सचिव कुसुमलता,अनुसूचित विभाग शहर सचिव मदन भैया, लोकेश वर्मा आदि कांग्रेसी रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page