ट्रैन से कटकर युवक की मौत

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दोयमी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुराना बाजार निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दोयमी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने खून से सना शव देखा और चीख मारते हुए लोगों को बुलाया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला। बाद में युवक की पहचान हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी 25 वर्षीय दिलशाद के रूप में हो गई। दिलशाद एक चाय की दुकान चलाता था और छह माह पहले ही गाजियाबाद के लोनी निवासी एक युवती से उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद जीवन पटरी पर आ रहा था,
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया, “प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।












