ATMS College of Education Menmoms
News

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर और कृष्ण गंज के बीच दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात ट्रैक पार कर रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और कार्रवाई में जुट गई। मोहल्ला रजनी विहार निवासी 60 वर्षीय शिव कुमार मंगलवार रात किसी काम से बाजार गए थे। वहां से लौटते समय मोहल्ला कृष्ण गंज से होकर वापस घर जा रहे थे। दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक को पार करते समय वे शताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर भेज दिया।

परिजनों को सूचना दी तो उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page