ट्रांसफॉर्म पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मी करंट से झुलसा

ट्रांसफॉर्म पर कार्य कर रहे विद्युत कर्मी करंट से झुलसा
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कस्बा बाबूगढ़ छावनी में स्थित बिजली घर में विद्युत कार्य कर रहे एक विद्युत कर्मी को शटडाउन होने के बावजूद भी करंट आने के कारण विद्युत कर्मी झुलस गया, जिसे गढ़ रोड पर स्थित एक निजी देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका उपचार जारी है। जिसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ बिजली घर पर तैनात लाइनमैन दुष्यंत संविदा पर कार्यकर्ता है सोमवार को लाइन में फाल्ट होने के कारण बाबूगढ़ छावनी स्थित बिजली घर पर विद्युत हाई टेंशन 33000 की लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था लेकिन अचानक से ट्रांसफार्मर में करंट तोड़ गया जिससे विद्युत कर्मी झुलस गया। जिसे आनन फानन से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है, मामले की जानकारी मिलने पर थाना बाबूगढ़ प्रभारी महेंद्र सिंह, एसडीओ तृतीय जेपी गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।
विद्युत के उच्च अधिकारियों ने बताया कि करंट कैसे आया इसकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।












