News
ट्रक बुकिंग के नाम पर 43 हजार की ठगी, पुलिस ने वापस कराएं 20 हजार रुपए

ट्रक बुकिंग के नाम पर 43 हजार की ठगी, पुलिस ने वापस कराएं 20 हजार रुपए
हापुड़ । थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक उघमी से साइबर ठगों ने ट्रक बुकिंग के नाम पर 43 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने साइबर ठग से 20 हजार रुपए वापस करवा दिए।
पीड़ित उद्यमी शैलेन्द्र सिंह ने तीन दिन पूर्व इंटरनेट पर ट्रक बुकिंग के लिए नंबर खोजते समय एक ठग के झांसे में आकर मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद ठग ने उनका फोन हैक कर लिया और खाते से 43 हजार निकाल लिए थे।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि उघमी के साइबर ठगों से 20 हजार रुपए वापस करवा दिए हैं।












