News
ट्रक ने बाईक में मारी टक्कर, बाईक सवार युवक की मौत

ट्रक ने बाईक में मारी टक्कर, बाईक सवार युवक की मौत
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक ट्रक ने राग साईड चलाकर एक बाईक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ततारपुर बाईपास पर एक राग साईड आ रहे ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दिल्ली निवासी फैजान घायल हो गया।
राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।












