ट्रक-कंपाइन की टक्कर में एक की मौतः पांच लोग घायल

ट्रक-कंपाइन की टक्कर में एक की मौतः पांच लोग घायल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर ट्रक-कंपाइन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक और कंपाइन मशीन की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक चालक गुफराज पिपलैड़ा गांव निवासी घायल हुआ है। कंपाइन मशीन पर सवार बरेली निवासी अरबाज, जिशान, फय्यूम और मिराजूल भी घायल हुए। अस्पताल में उपचार के दौरान मिराजूल की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कंपाइन मशीन दोनों पलट गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया।












