टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित हुई कला प्रतियोगिता

हापुड़। टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ में शक्ति मंच के आह्वान पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों के आयु वर्ग के हिसाब से अलग-अलग विषय दर्शाने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें कमशः पानी बचाओ, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मजदूर दिवस को दर्शाया गया। प्रतियोगिता में कृतिका सैनी, कनिष्का, निधि जयंत, पुष्कर, कामना, श्वेता ने प्रथम तथा तनिष्क, तनिष्का, जाह्नवी, अदिति, निशा ने द्वितीय तथा गार्गी, गुंजन, संघमित्रा, खुशी, तुषार, सिद्धि त्यागी तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा , सहदेव शर्मा, ओमपाल ने बच्चों का उत्साह वर्धन तथा आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन पूजा सिंहल तथा ममता पचैरी ने किया। निर्णायक मंडल में रितु अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, अंशु शर्मा तथा सपना शर्मा रही। कार्यक्रम में राजवीर सिंह, अवधेश त्यागी तथा प्रभात कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।












