टैक्स जमा करने वालें बकायेदारों की नगर पालिका ने काटी आरसी

हापुड़। नगर पालिका पिलखुवा द्वारा बार बार टैंक्स जमा करने का नोटिस देने के बावजूद भी टैक्स जमा ना करने पर 36 बकायेदारों की आरसी जारी कर दी है।

पिलखुवा नगर पालिका की कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि बड़े बकायेदारों लगातार फोन और नोटिस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। आरसी काटने का नोटिस देने के बाद भी संपत्ति कर जमा नहीं किया था। भू राजस्व के रूप में वसूली का विकल्प बचा था। उन्होंने बताया कि 36 बकायेदारों की आरसी काट कर वसूली प्रमाण पत्र जिलाधिकारी प्ररेणा शर्मा को भेज दिया है। सूची को तैयार किया जा रहा है। संपत्ति कर जमा नहीं होने पर आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version