टेलीग्राम के जरिए लोगो को पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, 78.50 लाख रूपये के एक हजार व पांच सौ की पुरानी करेंसी, तमंचा बरामद

टेलीग्राम के जरिए लोगो को पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार,
78.50 लाख रूपये के एक हजार व पांच सौ की पुरानी करेंसी, तमंचा बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए लोगो को पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार किए, जिनके पास से 78.50 लाख रूपये की पुरानी करेंसी, तमंचा आदि बरामद किया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर हापुड़ पुलिस ने चितौली रोड पर स्थित एक स्कैप फैक्टरी के पास से टेलीग्राम के जरिए लोगो को पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग के 6 सदस्य बिजनौर निवासी हितेश उर्फ शालू, ,
मुरादाबाद निवासी रामौतार,
हापुड़ निवासी विकास उर्फ विक्की, अनस, नरेंद्र कुमार, सफीक अहमद को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से एक हजार व पांच सौ नोट की पुरानी करेंसी के 78 लाख 50 हजार रुपए , तंमचें, मोबाइल आदि बरामद किए है।
उन्होंने बताया कि आरोपी टेलीग्राम एप के माध्यम से एक दूसरे के सम्पर्क में थे और इसी एप के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर पुरानी करेंसी को लेते और बदले में नई करेंसी उपलब्ध कराते थे।












