ATMS College of Education Menmoms
News

टीईटी व विभिन्न ड्यूटियों से क्षुब्ध शिक्षक संगठनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों का उत्पीड़न बंद हो -राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिसौदिया

टीईटी व विभिन्न ड्यूटियों से क्षुब्ध शिक्षक संगठनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों का उत्पीड़न बंद हो -राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र सिसौदिया

हापुड़। टीईटी व विभिन्न ड्यूटियों से क्षुब्ध शिक्षक उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला महामंत्री सत्येंद्र सिसोदिया के संचालन में शिक्षक हितों की रक्षा हेतु दो अलग-अलग ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपे।

प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रधानमंत्री , केंद्रीय शिक्षामंत्री एवं मुख्यमंत्री को सामूहिक ज्ञापन भेजे जाने का निर्णय लिया गया। इसमें मुख्य रूप से यह मांग की गई कि 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को RTE Act 2009 एवं NCTE राजपत्र (2010) के अनुसार TET से मुक्त रखा जाए।
सर्वोच्च न्यायालय के 01 सितम्बर 2025 के निर्णय से प्रभावित लगभग 2.5 लाख शिक्षक परिवारों की आजीविका व मानसिक शांति सुरक्षित की जाए।
सरकार नियम/अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर शिक्षकों को सेवा एवं पदोन्नति में राहत प्रदान करे।

निर्वाचन कार्य हेतु शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी समस्याओं पर

संगठन ने यह मांग उठाई कि बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 90% शिक्षकों को ही BLO, सुपरवाइजर एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में लगाया जाना अनुचित है। अन्य विभागों एवं माध्यमिक शिक्षा संस्थानों से भी समानुपातिक रूप से कार्मिक लगाए जाएँ।
शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी (ग्राम पंचायत एवं विधानसभा चुनाव कार्य) का बोझ हटाया जाए।
विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारु रखने हेतु निर्वाचन ड्यूटी का भार अन्य विभागों में भी समान रूप से विभाजित किया जाए।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों पर अत्यधिक कार्यभार न केवल उनके मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है बल्कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर डालता है।
अंत में संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डीएम इन समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान हेतु पहल करेंगे।

ज्ञापन कार्यक्रम में
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला महामंत्री सत्येंद्र सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष धौलाना अध्यक्ष यशोदा गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष हापुड़ सुशील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर अनिल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सिंभावली चंद्रकिरन सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ब्लॉक महामंत्री हापुड़, ब्लॉक महामंत्री गढ़मुक्तेश्वर बलराज अधना, सतीश यादव ब्लॉक महामंत्री सिंभावली, सहित बहुत सारे शिक्षक गण मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page