ATMS College of Education Menmoms
DelhiTravelUttar PradeshWorld

टाइम ट्रैवलर का खौफनाक दावा, धरती पर जल्द आने वाली है तबाही, मारे जाएंगे हजारों लोग 

दुनिया में कई लोग खुद के टाइम ट्रैवलर होने का दावा करते हैं। अब एक शख्स का दावा है कि वह साल 2671 से लौटकर आया है। इस शख्स ने चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगले महीने धरती पर एक आपदा आने वाली है। इसके साथ ही उसने कई और डरावनी चेतावनियां दी हैं। टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले शख्स का नाम Eno Alaric है। इसने टिकटॉक पर @theradianttimetraveller नाम के अकाउंट से यह सभी दावे  हैं।

शख्स ने कई सोशल मीडिया साइट्स पर भी चेतावनी दी है, लेकिन अब उसने बेहद डरावना दावा किया है। उसने कहा कि है कुछ लोगों को लगता है कि मैं एक नकली टाइम ट्रैवलर हूं। इसके साथ ही उसने इस साल यानी 2023 के हर महीने में आने वाली प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया।  Eno ने दावा किया है कि एक 228 मीटर ऊंची सुनामी आएगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  शख्स ने दावा किया है कि 15 मई को एक 750 फीट यानी 228 मीटर ऊंची सुनामी यूएस वेस्ट कोस्ट, मुख्य रूप से सैन फ्रांसिस्को से टकराएगी। इसकी वजह से हजारों लोगों की मौत होगी। इसके अलावा करोड़ों का नुकसान होगा।शख्स का दूसरा दावा है कि 30 मई को 150 से ज्यादा एलियन यान (यूएफओ) देखे जाएंगे। उसका कहना है यह सभी यूएफओ दूसरे ग्रह के होंगे और सभी धरती पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।

शख्स का दावा है कि 12 जून को कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास में भयानक भूकंप आएगा, जिसकी 9.5 तीव्रता होगी। इस भूकंप से 5 मील गहरी और 1 मील चौड़ा गड्ढा बन जाएगा। इससे टाइटेनोबोआ समेत कई विलुप्त जानवर देखे जाएंगे। इसमें एक 75 फीट लंबा सांप भी हो सकता है।

14 जून को 12 लोगों को टेलीपैथी और टेलीपोर्टेशन समेत सूर्य की ज्यादा ऊर्जा से महाशक्तियां मिलेंगी। 18 जून को गलती से बन गए एक वर्महोल में जाने की वजह से सात लोग आसमान से गिरेंगे। शख्स के दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोग बंट गए हैं। कुछ लोग शख्स को फर्जी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों उसके दावे पर यकीन है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page