झाड़-फूंक के नाम पर अश्लील हरकतें करने वाला तांत्रिक रहीस गिरफ्तार

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने गई महिला से अश्लील हरकतें करने वाला तांत्रिक रहीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार पिलखुवा
क्षेत्र के एक मोहल्ले में 29 नवंबर की रात को वह सिरदर्द के उपचार के लिए अपनी बच्ची के साथ रहीस के पास गई थी। बच्ची बाहर बैठी रही और वह अंदर चली गई। आरोप है इलाज का बहाना बनाकर रहीस ने उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से बताया तो उसके पति को नुकसान पहुंचाया जाएगा। पीड़िता ने अगले दिन पति के घर आने पर घटना बताई, लेकिन मान-सम्मान के कारण कुछ दिन चुप रही। बाद में वह पति संग कोतवाली पहुंची और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी तांत्रिक रहीस को गिरफ्तार कर लिया गया है।












