ATMS College of Education Menmoms
News

जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित

जैन समाज द्वारा विराट कवि सम्मेलन आयोजित

हापुड़ ।

जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व की समाप्ति पर गढ़ रोड स्थिथ मनोहर हैरिटेज मे जैन प्रतिभाओ का सम्मान तथा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला जज, हापुड मलखान सिंह रहे, उन्होंने कहा कि जैन समाज अहिंसा और जियो और जीने दो का संदेश देता है, जैन समाज सबसे अधिक आयकर देने वाला समुदाय है, समाज मे जीवदया और अहिंसा का सन्देश देता है।

समारोह मे ईशान जैन को दिल्ली आई आई टी मे प्रवेश मिलने, कुनाल जैन को सी ए करने, तान्या जैन को एल एल एम करने, अतिशय जैन को एल एल बी करने, रिया जैन, सोनल,अनंत,काव्या ख्याति,क्रतिज्ञा, सान्या ,रियांशी आदि को इन्टर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओ मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

जैन समाज की सहयोगी संस्थाए जैन मिलन,पक्षियों का अस्पताल, महिला जैन समाज, महिला जैन मिलन सुमिति, आचार्य विधासागर पाठशाला की समिति के पदाधिकारियो को तिलक लगाकर ,पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने तथा संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया
।इसके उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसका संचालन कवि अनिल अगंवशी ने किया।
उन्होंने कहा कि हंसना हंसाना आदत है मेरी,अपना बनाना आदत है मेरी, लोग मुंह फेर के चल देते हैं खुद ही बुलाना आदत है मेरी
भुवन मोहिनी ने पढा की सकल कल्याण की घर में तलहटी नहीं होती
सर्व शुभ लाभ की सूचक श्री एठी नहीं होती
हर एक बेटी के अपने भाग्य में होते पिता लेकिन
यहाँ हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती*
डॉक्टर शुभम त्यागी ने बोला कन्हैया हो या ख़ालिद हो लगा लें ज़ोर कितना भी,
बदन में जान है तब तक तिरंगा झुक नहीं सकता
कवि पदम अलबेला अपनी रचनाओ से खूब हंसाया,
कवि सम्मेलन के सयोजक सुधीर जैन, राजेश जैन, सुशील जैन रहे।

समारोह मे जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, प्रमोद जैन, अध्यक्ष अनिल जैन,महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन , विकास जैन, तुषार जैन,अर्चित जैन,अनुज जैन,राहुल जैन,तरुण जैन,नितिन जैन पुलकित जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, भावना जैन, संदीप जैन ,अभिषेक जैन,सुनील जैन, देवो जैन,राजीव जैन,प्रदीप जैन,कृष्ण कान्त , बीनू जैन, आर के जैन,मनोज सिंघल,निर्मित गोयल राहुल बंसल,सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page