ATMS College of Education Menmoms
News

जेठ पर छेड़खानी के आरोप पर कार्यवाही ना होने से क्षुब्ध पुलिसकर्मी की पत्नी ने थानें में किया केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास,पुलिस ने बचाया

जेठ पर छेड़खानी के आरोप पर कार्यवाही ना होने से क्षुब्ध पुलिसकर्मी की पत्नी ने थानें में किया केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास,पुलिस ने बचाया

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी व पुलिसकर्मी की पत्नी ने जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर पर कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध थानें में अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया, परन्तु मौकें पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी व पुलिसकर्मी की पत्नी ने काफी समय पूर्व जेठ पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप
लगाते हुए थानें में तहरीर दी थी।
पीड़िता ने बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। पति पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर है। जिनकी दूसरे जनपद में तैनाती चल रही है। जेठ दिल्ली में रहते है और वहीं नौकरी करते है। जिसके कारण शनिवार को ही घर पर आते है। 7 सितंबर को वह घर आए और बिना अनुमति के जबरन घर में घुस गए और उसे अकेला देख जेठ उससे अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर वह मौके से चले गए थे। 15 सितंबर को वह दोबारा से घर में जबरन घुस आए और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए थे।

मामले में आरोपी जेठ पर कार्रवाई ना होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया, परन्तु मौकें पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामलें में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page