जी०एस०टी की दरों मे बदलाव के बाद उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इससे संबंधित नई जानकारी उघमियों को दी जीएसटी अधिकारियों ने

हापुड़ । आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता मे सोसाइटी भवन धीरखेड़ा पर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे चर्चा का मुख्य विषय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा 22 सितंबर 2025 से जी०एस०टी की दरों मे किए गए बदलाव के ऊपर था। जी०एस०टी की दरों मे बदलाव के बाद उद्योगों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा इससे संबंधित नई जानकारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने जी०एस०टी हापुड़ के उपायुक्त लालचंद अपनी टीम के साथ बैठक मे उपस्थित रहे।
उधमी अशोक छारिया ने कहा की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी०एस०टी मे से 12% एवं 28% के स्लैब को हटा दिया है जिसके बाद आम आदमी के दैनिक उपयोग की ज्यादातर वस्तु 5% वाले स्लैब मे आकार सस्ती हो जाएगी। जिसका आम आदमी को फायदा मिलेगा। उपायुक्त लालचंद ने बताया की उधमी का 21 सितंबर को जो अंतिम स्टॉक होगा उसका आइटीसी रिफन्ड नहीं होगा, उधमी को उस धनराशि को 22 सितंबर के बाद होने वाली बिक्री के जी०एस०टी मे समायोजित करना होगा तथा 22 सितंबर के बाद होने वाली बिक्री के जी०एस०टी की अतिरिक्त आइटीसी को उधमी को क्लैम करना पड़ेगा।
सचिव लवलीन गुप्ता ने बताया की जी०एस०टी स्लैब मे इस तरह के बदलाव के बाद उधमी को इनकम टेक्स क्रेडिट (ITC) लेने मे थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया की वित्त मंत्री के द्वारा जी०एस०टी मे किए गए इस बदलाव के बाद 22 सितंबर से जिस बने हुए माल पर 5% जी०एस०टी लगेगा। वर्तमान समय मे उस माल की मांग के ऑर्डर बिल्कुल शून्य हो गए है। जिस कारण उधमी को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त बैठक मे जी०एस०टी से संबंधित समस्या जैसे :- जी०एस०टी के नोटिस, बिल मे मामूली गलती होने पर गाड़ी को रोकना तथा अन्य समस्यों पर भी चर्चा की गई। चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने जीएसटी अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा कहा कि भविष्य में भी जीएसटी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ इस प्रकार की बैठक होती रहेगी। बैठक मे शांतनु सिंहल,प्रदीप गुप्ता, सतीश बंसल, राजीव गर्ग, दीपांशु गर्ग, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, आयुष गोयल, सरजीत सिंह, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, ध्रुव गुप्ता, आकाश शर्मा, गौरव गोयल, नरेश गर्ग, विभोर अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, अमित सिंघल, लोकेश गोयल, सचिन अग्रवाल, जय नारायण गोयल, मकुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।












