ATMS College of Education Menmoms
News

जिले में 688 स्थानों पर होगा होलिका दहन

  • पैरामिलिट्री और पीएसी के जवानों की होगी निगरानी
  • होलिका दहन के विवादित स्थान पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
    अमित अग्रवाल, हापुड़।
    रविवार को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। हापुड़ जिले में कुल 688 स्थान पर होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाना है। इस समय लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इन सभी स्थानों पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की तैनाती होगी। इसके अलावा पूरे जिले में तीन विवादित होलिका दहन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
    26 अप्रैल को जिले में की तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता के बीच ही होली का त्योहार आ गया है। इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है।

रविवार को होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस त्यौहार पर महिलाएं पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पर आती हैं। महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए पुलिस ने अपना सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है। होलिका दहन पर मंदिरों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए, शादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

जिले में 688 स्थानों पर निगारनी में होगा होलिका दहन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को पूरे जिले में 688 स्थान पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर कयूआरटी, पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों की निगरानी में होलिका दहन किया जाएगा। जिले के कुल 688 स्थान पर यह निगरानी की जाएगी।

तीन विवादित स्थान पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे जिले में कुल 688 स्थान पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इनमें से सिर्फ तीन ही स्थान ऐसे हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा उनकी निगरानी कराई जाएगी। इन स्थानों पर भी पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में होलिका दहन को लेकर एक समिति गठित की गई हैं। जिसमें प्रधान, पूर्व प्रधान और विवादित स्थल के लोगों को शामिल किया गया है। जिले में कल 688 स्थान पर रविवार की रात को होलिका दहन होगा। इन सभी स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ पीएसी और पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।

राजकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page