जिले में 40 केन्द्रों पर 117 कालेजों के 29184 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा:डा.विनीता

हापुड़-
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आगामी वर्ष 2026 में 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद के 29184 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले के 40 कालेजों को परीक्षा केन्द्रों को हरी झंडी मिल गयी है। इन परीक्षा केन्द्रों पर 117 कालेजों के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पूठिया ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 में 18 फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू कराने की तिथि शासन द्वारा निर्धारित की गयी है। आगामी बोर्ड परीक्षा में जनपद में संचालित सरकारी,सहायता प्राप्त व निजी 117 कालेजों के 29184 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 15770 व इंटरमीडिएट के 13414 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपद के 40 कालेजों के परीक्षा केन्द्र बनाने की स्वीकृति मिल गयी है। जहां सीसीटीवी कैमरों की बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जायेगी।












