ATMS College of Education Menmoms
News

जिले में 11 लाख 94 हजार 180 पौधे रोपित किये जायेंगे:डीएम



-डीएम ने सभी विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन किया
-आगामी 22 जुलाई को जिले में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा
-पौधशाला से सभी विभागों ने पौधों का उठान कर लिया:एडीएम
-पौधारोपण करने से होगा पृथ्वी का श्रंृगार:डीएफओ
-धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे:उपकार
हापुड।
आगामी जुलाई माह में जनपद में वन विभाग,कृषि विभाग,उद्यान विभाग सहित
अन्य विभागों द्वारा 1194180 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने
सरकारी विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन किया है। सभी विभागों
ने गड्ढ़ा खुदान का कार्य पूर्ण कर रोपित करने के लिए पौधशाला से पौधों
का उठान कर लिया है। शासनादेश के अनुसार आगामी 22 जुलाई जनपद में
पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
           जिलाधिकारी प्रेरणा शर्माने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने
प्रदेश स्तर पर वर्ष 2023-24 में करीब 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य
निर्धारित किया है। जिसमें 30 करोड़ पौधे आगामी 22 जुलाई को शेष 5 करोड़
स्वतंत्रता दिवस पर रोपित किये जायेंगे। जिसमें जनपद को 11 लाख 94 हजार
180 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधारोपण करने के लिए
जिले में सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया था।  सभी विभागों
ने गड्ढ़ा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया है। आगामी 22 जुलाई को जनपद में
पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे
         उन्होंने बताया कि वन विभाग 153100,ग्राम्य विकास विभाग
517000,राजस्व विभाग 44000,पंचायती राज विभाग 53000,हापुड़ पिलखुवा विकास
प्राधिकरण 19000,नगर पालिका परिषद हापुड़,पिलखुवाव गढ़मुक्तेश्वर 5-5-5
हजार,नगर पंचायत बाबूगढ़ 3000,लोक निर्माण विभाग 15000,कृषि विभाग
104000,माध्यमिक शिक्षा 3000,बेसिक शिक्षा विभाग 5000,स्वास्थ्य विभाग
11000,रेलवे विभाग 13000,उद्यान विभाग 64000,पुलिस विभाग 8400,पर्यावरण
50000 आदि विभागों द्वारा 1194180 पौधे रोपित किये जायेंगे।
————————
पौधों की फोटो लेकर जियो टैगिंग करें
जिला सभागार कक्ष में आयोजित जिला वृक्षारोपण की बैठक में डीएम प्रेरणा
शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया,कि एक फोटो वृक्षारोपण
करते हुए व 10 पौधों की फोटो लेकर जियो टैगिंग करें। पौधारोपण खेतों की
मेड,पंचायत घरों,खेल के मैदान व स्कूलों में रोपित किये जायेंगे।
————————-
पौधशाला से पौधों का उठान किया
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार ने बताया कि आगामी 22 जुलाई
को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में पौधे रोपित करने के लिए सभी विभागों
ने पौधशाला से पौधों का उठान कर लिया है।
———————
धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे
विज्ञान संचारक व आदर्श इंटर कालेज प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने कहा
कि मानव के जीवन में वृक्षों का सबसे अहम स्थान है। वृक्षारोपण कर पृथ्वी
का श्रृंगार करें। धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे। पर्यावरण
संतुलन बनाये रखने के लिए सभी को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए।
———————–
पेड़ पौधे धरा का गहना है:संजय
डीएफओ संजय कुमार मल ने बताया कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की
जा सकती है। वृक्षों की अंधाधुंध कटान के द्वारा बाढ़,सूखा अपरदन जैसी
समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इन समस्याओं से बचाव के लिए वृक्षों का बचाव
व पौधारोपण बहुत जरूरी है।
———-
प्रदेश सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर है। सरकार ने वर्ष
2019-20 में प्रदेश सरकार 22 करोड़,वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ व वर्ष
2021-22 में 30 करोड़,2022-23 में 35 करोड़ अब वर्ष 2023-24 में भी 35
करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page