ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जिले में 10वीं के दो छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा केन्द्र से फरार,मचा हडक़ंप

हापुड़।
जनपद में बुधवार से शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान हापुड़ व पिलखुवा में दो हाईस्कूल के छात्रों द्वारा परीक्षा केन्द्र से उत्तर पुस्तिका लेकर फरार होने से हडक़ंप मच गया। केन्द्र व्यवस्थापकों ने छात्रों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रों के घर पहुंचने पर परिजनों ने उत्तर पुस्तिका परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षित जमा कराई। इस घटना से परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गांव ददायरा निवासी समीर मेरठ रोड स्थित कामर्शियल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 वीं छात्र है और उसका परीक्षा केंद्र श्री चंडी इंटर कॉलेज पिलखुवा में पड़ा था। बुधवार सुबह की पाली में वह हिंदी विषय की परीक्षा दे रहा था। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान वह अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा केन्द्र से फरार हो गया। इसकी भनक कक्ष निरीक्षक व कालेज गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी नहीं लगी। कक्ष निरीक्षकों ने जब उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो,एक उत्तर पुस्तिका कम मिलने का मामला सामने आया।
वहीं दूसरी ओर ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी छात्र हापुड़ में परीक्षा केन्द्र पर बुधवार की सुबह हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा छात्र परीक्षा केन्द्र से उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। दो परीक्षा केन्द्र से दो छात्राओं द्वारा उत्तर पुस्तिका लेकर फरार होने की जानकारी मिलने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग व पुलिस अधिकारियों में हडक़ंप मच गया।
वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार बंद कराए गए और आसपास छात्र की तलाश शुरू की गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने तुरंत छात्रों के परिजनों को सूचना दी। पिलखुवा छात्र के पिता खलील अहमद विद्यालय पहुंचे। कुछ समय बाद छात्र को पकडक़र वापस केंद्र लाया गया और उसकी उत्तर पुस्तिका जमा कराई गयी। हापुड़ में भी परिजनों से छात्र की उत्तर पुस्तिका कालेज में जमा कराई गयी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया ने कहा की बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के बाद पिलखुवा में परीक्षा केन्द्र श्री चंडी विद्यालय व हापुड़ में भी एक परीक्षा केन्द्र से दो छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर कालेज से निकल गये। जिसकी सूचना छात्रों के परिजनों को दी,परिजनों द्वारा छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित कालेज में जमा करा दी गयी।
गौरतलब है,कि यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए शासन स्तर से सख्त दिशा-निर्देश जारी हैं। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक,मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। इसके बावजूद छात्रों द्वारा उत्तर पुस्तिका का परीक्षा कक्ष व परीक्षा केन्द्र से बाहर लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page