जिले में स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत फिटनेस होने पर संचालन होना चाहिए:डीएम, अवैध विज्ञापन/फ्लैक्स बोर्ड को तत्काल हटाया जाये

जिले में स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत फिटनेस होने पर संचालन होना चाहिए:डीएम, अवैध विज्ञापन/फ्लैक्स बोर्ड को तत्काल हटाया जाये
-जिले में ई-रिक्शा के मार्गों का निर्धारण कराया जाये
,हापुड़ ।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि जिले अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं,अथवा थाने में निरूद्ध है,उन्हें कमेटी बनाकर स्कैप करा दिया जाये। सभी ब्लैक स्पॉटस् पर एक सप्ताह में जो भी कार्य होने हैं,पूर्ण किया जाये। ई-रिक्शा के मार्गों का निर्धारण कराया जाये।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में स्कूली वाहनों का शत-प्रतिशत फिटनेस करा कर ही संचालन हो,अवैध विज्ञापन,फ्लैक्सी लगे हैं,उन्हें तत्काल हटाया जाये। जनपद में अवैध कट है, उनको बंद कराया जाये। सडक़ दुर्घटना रोकने हेतु एन0एच0-24 पर शीघ्र ही ओवर स्पीड कैमरा लगाया जाये।












