ATMS College of Education Menmoms
News

जिले में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाई बहन के पवित्र बंधन व अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन जनपद के
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों उपहार देकर उसकी जीवन भर रक्षा
करने का वचन दिया। वहीं विभिन्न चौराहों व मार्गों पर पुलिस के मुस्तैद
रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर घरों में हंसी खुशी
के साथ जश्न जैसा माहौल घरों में था। सुबह से ही बहने अपनी ससुराल से
मायके जाने के लिए बसों,टूव्हीलर व फोर व्हीलर से निकलने लगी। जिससे
दिनभर सडक़ों के साथ गली मोहल्लों में भी चहल पहल रही। घरों में तरह तरह
के लजीज पकवान भी बनाये गये।


बहनों ने मायके पहुंचकर भाईयों को मंगल तिलक कर भाईयों की कलाई पर
आकर्षक राखी बांधकर मिठाई खिलाकर उसकी दीर्घायु की कामना की। वहीं जवाहर गंज में होटल व्यवसायी मनोज कर्णवाल की पोतियों रिद्धि सिद्धि ने भी अपने भाई के राखी बांध दीर्घायु की कामना की।

वहीं दूसरी ओर रक्षा बंधन पर्व पर जनपद में विभिन्न चौराहों व मार्गों पर सिविल व ट्रैफिक पुलिस के मुस्तैद होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने से भाई बहनों के साथ जिला प्रशासन से भी राहत की सांस ली।



SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page