जिले में दीपावली सहित पांच दिवसीय पर्व पर 11 करोड़ की शराब डकार गये लोग

हापुड़
-अक्टूबर माह में दीपावली सहित पांच दिवसीय पर्व पर जनपद के लोग करीब 11 करोड़ की शराब डकार गये है। जिसका खुलासा जिला आबकारी अधिकारी ने किया है। जबकि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 1.25 करोड़ की शराब की बिक्री होती है। शराब ही अधिक बिक्री होने के कारण जनपद हापुड़ की गिनती संपन्न जनपदों में होने लगी है।
आपको बता दें,कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर अंग्रेजी,देशी,बीयर व मॉडल शॉप की 280 दुकानें संचालित है। जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन एक करोड़ 25 लाख की शराब की बिक्री होती है।
गत अक्टूबर माह में पांच दिवसीय पर्व धनतेरश,छोटी दीपावली,दीपावली,गोवर्धन व भाई दूज पर्व पर अंग्रेजी,देशी शराब के साथ बीयर की बिक्री भी होती है। इस बार जनपद में पांच दिनों में रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई है। इसकी जानकारी स्वयं जिला आबकारी अधिकारी ने दी है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि दीपावली सहित पांच दिवसीय पर्व पर जनपद निवासी करीब 11 करोड़ की शराब पी गये है। जबकि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 1.25 करोड़ की शराब की बिक्री होती है। जिले में शराब की बिक्री अधिक होने के कारण जनपद हापुड़ की गिनती उत्तर प्रदेश के संपन्न जिलों में होने लगी है।












