जिलें से शिक्षिका चारू शर्मा राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड के लिए चयनित, 24 अक्टूबर को लखनऊ में होगी सम्मानित

जिलें से शिक्षिका चारू शर्मा राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड के लिए चयनित, 24 अक्टूबर को लखनऊ में होगी सम्मानित
हापुड़।
हापुड़ जनपद के सिम्भावली ब्लाक के कम्पोजिट विघालय की इंचार्ज हेडमास्टर चारू शर्मा राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड से सम्मानित होंगी।
सिम्भावली के गांव दत्तियाना स्थित नियाजपुर खइया के कंपोजिट विधालय की इंचार्ज हेडमास्ट चारू शर्मा को राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड के लिए चयनित किया गया है,जो 24 अक्टूबर को लखनऊ के एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इंचार्ज प्रधान अध्यापक चारू शर्मा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण में नवाचार के प्रयोग के साथ आईसीटी, स्मार्ट क्लास, , प्रोजेक्ट फाइल आदि शिक्षण कार्य किया जाता है।
उन्होंने बताया कि हमें बच्चों के पठन-पाठन के साथ-साथ उनमें आदर्श व्यक्तित्व निर्माण के विकास का भी प्रयास करना चाहिए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस सम्मान के लिए चयन होने पर बीएसए रितु तोमर, डायट प्राचार्य जितेन्द्र मलिक , खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता तथा शिक्षकों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।












