जिलें के जर्जर 12 बेसिक स्कूलों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए एचपीडीए ने दिए 2.08 करोड़ रुपए

जिलें के जर्जर 12 बेसिक स्कूलों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए एचपीडीए ने दिए 2.08 करोड़ रुपए
हापुड़।
जिलें में बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर 12 स्कूलों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बजट क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से 2.08 करोड़ रुपए स्वीकृत कर डीएम, एसपी को सौंपी गई हैं।
प्राधिकरण वीसी डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि जिले के 12 प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए 208.17 लाख रुपये का बजट क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से स्वीकृत किया गया। इस धनराशि को डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह के माध्यम से इस विधिवत रूप से कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित किया गया।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि जिन प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है, वहां लंबे समय से भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के तहत विद्यालयों के जर्जर भवनों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।
वीसी डॉ नितिन गौड़ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुरक्षित स्कूल भवन बेहद आवश्यक हैं और यह पहल उसी दिश में एक ठोस प्रयास है।












