ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये जायेंगे प्रीत विहार में आवास

हापुड़। जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास का निर्माण जल्द होगा। शासन ने इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.45 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से प्रीत विहार में पांच भवन तैयार होंगे।

हापुड़ के जिला बनने के बाद से ही जिला स्तर के कार्यालयों से लेकर अधिकारियों के आवास के लिए जमीन चिन्हित करने का काम शुरू हुआ था। हापुड़ को जिला बने 11 साल हो चुके हैं। वर्तमान में जिला कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, बीएसए, डीआईएएस, रजिस्ट्री, जिला पंचायत भवन, सेल्स टैक्स विभाग सहित कई अन्य कार्यालय बन चुके हैं। वहीं अधिकारियों में डीएम आवास आनंद विहार योजना में बन चुका है, जिसमें फिलहाल एडीएम रहते हैं। एचपीडीए के अधिकारियों के आवास भी वहीं बन चुके हैं। एसपी आवास के लिए आनंद विहार योजना में कवायद चल रही है। अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को अभी भी अपने स्थाई आवासों की दरकार थी।

प्राधिकरण ने आनंद विहार योजना में ग्रुप हाउसिंग के लिए 4850 वर्ग मीटर भूखंड का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा था। जिसके बाद करीब 8 करोड़ रुपये से अधिकारियों के आवास के लिए भूखंड खरीदे थे। पिछले काफी समय से इस भूमि पर आवासों के निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की जा रही थी। अब शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को पांच आवासों के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में यह धनराशि जारी की गई है।

जल्द जारी होगा टेंडर

अधिकारियों के लिए आवासों के लिए मिली धनराशि से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। – योगेश कौशिक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page