ATMS College of Education Menmoms
News

जाम लगा रहे वकीलों से कहासुनी होनें पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिला सहित आधा दर्जन अधिवक्ता व पुलिसकर्मी घायल,तीन जिलों के अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

हापुड़ ।

महिला अधिवक्ता व कांस्टेबल के बीच वाहनों की साइड को लेकर
हुए विवाद में महिला अधिवक्ता पर से केस वापस लेनें व हापुड़ कोतवाल को हटानें की मांग की लेकर वकीलों ने तहसील चौपाल पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व वकीलों की कहासुनी होनें पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, जिससे आधा दर्जन अधिवक्ता व पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उधर तीन जिलों के अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व महिला अधिवक्ता व सिपाही के बीच साइड देनें को लेकर कहासुनी हो गई और अधिवक्ता पर सिपाही की नेमप्लेट नोंचनें का आरोप लगाते हुए कांस्टेबल ने एफआईआर दर्ज करवा दी थी।

सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को देते हुए कि हापुड़ पुलिस ने अधिवक्ता प्रियंका त्यागी एवं उनके परिवारजन के विरुद्ध दर्ज झूठा मुकद्दमा तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की थी।

हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि तीनों मांगों को ना मानने के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

उधर जाम खुलवाने के लिए वकीलों व पुलिस में जमकर कहासुनी व वाद-विवाद हो गया और पुलिस ने वकीलों पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिससे आधा दर्जन वकील घायल हो गए। पुलिस की इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं में भारी रोष है। घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page