जम्मू कश्मीर के डोडा में हापुड़ का बेटा भी हुआ शहीद, परिवार में छाया मातम

जम्मू कश्मीर के डोडा में हापुड़ का बेटा भी हुआ शहीद, परिवार में छाया मातम
हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/ मनीष विक्की)।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आर्मी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई 10 जवानों की शहादत हो गई। जिसमें हापुड़ का भी एक जवान शहीद हो गया। जिससे उनके परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी। इस दुघर्टना में 10 जवान शहीद हुए, कई जवान घायल भी हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में सेना का वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह-चांबा के करीब खानी टॉप इलाके में ये दुर्घटना हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि सेना की बुलेट प्रूफ वाहन कुल 17 जवानों को लेकर के ऊंचाई वाले पोस्ट की तरफ जा रही थी. तभी ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में पलट गई।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटैल निवासी निखिल का जन्म गांव में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय सतेंद्र बालियान एक किसान थे और माता मंजु देवी एक गृहिणी। निखिल की पत्नी व दो बच्चे हैं। घटना से परिवार व गांव में कोहराम मच गया। आज शाम तक गांव में शहीद का शव आने की सम्भावना है। क्षेत्रवासियों ने शहीद के निधन पर शोक जताया है।












