ATMS College of Education Menmoms
News

जमीन बेचने के नाम पर 45.80 लाख रुपए की ठगी, एसपी को दी तहरीर

जमीन बेचने के नाम पर 45.80 लाख रुपए की ठगी, एसपी को दी तहरीर

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से पांच बीघा जमीन बेचने के नाम पर एंडवास के नाम पर 45.80 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी से मिलकर तहरीर दी है।

बाबूगढ़ के गांव धनावली उर्फ अट्टा निवासी सागर त्यागी बताया कि 10 जून को प्रोपर्टी डीलर सोनू पाल , गुलबीर, हर्ष गोयल और योगीपाल के साथ ग्राम धनावली उर्फ अट्टा में राजसिंह उर्फ रिंकू के यहां जमीन खरीदने के लिए गए थे, जहां जमीन मालिक राजसिंह, राजसिंह की माता राजेश्वरी, राजसिंह का भाई प्रियांशू, ऋतिक से पांच बीघे पक्की जमीन का सौदा 36 लाख 11 हजार में एक करोड़ 80 लाख में तय हो गया और 95 हजार रुपए बयाना दे दिया था।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी जमीन मालिक ने लोन उतारने के लिए कई बार में कुल 45.80 लाख रुपए एडवांस में ले लिए थे।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री का टाईम होने पर आरोपी रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री करने नहीं आए और जब वे उनके घर पहुंचे,तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़ित ने गुरुवार को एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उनके रूपए वापस दिलवाने की गुहार लगाई,जिस पर एसपी ने थाने को निर्देश दिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page