ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

जमीनी विवाद को लेकर आनंदा डेयरी के डायरेक्टर को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित आनन्दा डेयरी के डायरेक्टर श्याम नारायण दूबे को एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र के मिलते ही उन्होंने एसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्याम नारायण दूबे ने बताया कि इस पत्र में न केवल जान से मारने की धमकी दी गई है, बल्कि यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने पुलिस या प्रशासन को इसकी जानकारी दी तो उनके घर तक हमला किया जा सकता है। वहीं डेयरी के मालिक राधेश्याम दीक्षित की
गाड़ी के बारे में पूछा गया है।

उन्होंने बताया कि यह पत्र मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी आशु मित्तल नाम से आया है। पत्र में लिखा है कि श्याम नारायण दूबे की शिकायतों के बावजूद उन पर ही केस दर्ज हो रहे हैं और वे लगातार एसपी ऑफिस, कोर्ट और एमडीए सरधना में पैरवी करने जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि प्रकरण मेरठ से जुड़ा हुआ है। अब तक की जांच में जमीन का मामला सामने निकल कर आया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page