ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद  में 5.53 लाख पुस्तकों का होगा नि:शुल्क वितरण,डीआईओएस, बीएसए ने किया सत्यापन


हापुड़(अमित मुन्ना/जनार्दन सैनी)।
जनपद में संचालित परिषदीय,सहायता प्राप्त,राजकीय विद्यालय,समाज कल्याण
विद्यालय,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में शीघ्र
पुस्तकें वितरित की जायेगी। अभी 12 टाइटलों क कुल 83833 पाठ्य पुस्तकें
शासन से प्राप्त हो सकी है। जनपद स्तरीय समिति द्वारा पुस्तकों का
सत्यापन किया गया है।
         जनपद स्तरीय समिति में शामिल जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक डा.निशा अस्थाना,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
अर्चना गुप्ता,डाइट प्रवक्ता एवम् खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शासन से प्राप्त पुस्तकों के सत्यापन का कार्य किया गया। जिसके उपरांत पुस्तकें
बच्चों में वितरित करने के लिए विद्यालयों में भेजी जायेगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने प्रतिवर्ष
सरकार द्वारा जनपद में संचालित परिषदीय,सहायता प्राप्त,राजकीय विद्यालय,समाज कल्याण विद्यालय,अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों पढऩे वाले एक से कक्षा आठ तक के बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की
जाती है।
       उन्होंने बताया कि जनपद को 5.53 लाख पुस्तकें प्राप्त होंगी जिससे 78431 छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे तथा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें बहुत जल्द स्कूलों तक पहुंचा दी जाएंगी। अभी तक 12 टाइटलों की 83833 पुस्तकें प्राप्त हुई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page