ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद न्यायाधीश ने किया डासना जेल का निरीक्षण,जेल में पाए गए हापुड़ के 991 कैदी

हापुड़।

गुरूवार को डिस्ट्रिक्ट जज ने अन्य जजों के साथ डासना जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था देखी और जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जेल में हापुड़ के 991 कैदी पाए गए।

गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने सीजेएम डा०ब्रहमपाल सिंह एवं रवि कुमार, सिविल जज (सी०डि०) द्वितीय व जेल अधीक्षक आलोक सिंह जेल के साथ डासना स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार डासना गाजियाबाद में हापुड़ के कुल 991 अभियुक्त रखे गये है।

डिस्ट्रिक्ट जज मलखान सिंह ने
महिला बैरक एवं पुरुष बैरक , जेल में पाक शाला बाशरुम, प्रशिक्षण केन्द्र व लीगल एड कीनिक का भी निरीक्षण किया गया।

जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि इच्छुक बंदियों को कम्प्यूटर आदि की कास दी जाती है। निरीक्षण के दौरान श्री मलखान सिंह जिला जज हापुड़ द्वारा देखा गया कि जेल में निरुद्ध ऐसे बंदी जो आर्थिक रुप से कमजोर है और पैरवी करने हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की जरुरत तो नहीं है।

जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उचित पायी गयी। पाकशाला का निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों से खान-पान के संबंध में पूंछे जाने पर बन्दियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर विजय गौतम व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से लिपिक अंकित कुमार एवं स्टेनो समरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page