जगन्नाथमय हुआ शहर , सचिन जिंदल के आवास पर पालकी का हुआ भव्य स्वागत, किया विश्राम

*भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव का भव्य आयोजन ।*
हापुड़।
प्रातः काल में भव्य प्रभात फेरी हरमिलाप मंदिर से प्रारंभ होकर शिव मंदिर, मिनीलेंड स्कूल, गत्ता फेक्ट्री, पटेल नगर, श्री नगर होते हुये राजेन्द्र नगर में सचिन जिंदल सर्राफ के यहां विश्राम हुई ।
जब से तुम लौ लगायी, मैं बड़ी मस्ती में हूं
आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
शाम को लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित श्री गिरिराज उत्सव में दिल्ली से पधारे मनीष चौहान ने गिरिराज जी के भजनों के साथ-साथ उनकी महिमा का बहुत सुंदर वर्णन किया ।
जिसे सुनकर सारे भक्त नाचने को मजबूर हो गये
शुक्रवार को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी गीताजंली स्कूल से प्रारंभ होकर प्रकाश नगर, गीता मार्ग, श्री नगर, रामगंज, रेलवे रोड होते हुवे हनुमान मंदिर, कलक्टर गंज में विश्राम होगी और शाम को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में संकीर्तन रस धारा का आयोजन होगा ।
उत्सव में हरिओम अग्रवाल, रतनलाल, राजेश, गोपाल शर्मा, पंकज, राजीव, नवीन, अनुज, गोपाल, सुशील गोयल, नरेंद्र, संजय, अजय, सौरभ सर्राफ, सचिन जिंदल, राजीव, मनीष, नवीन, गगन आदि का विशेष सहयोग रहा ।












