News
जंगल में नरकंकाल बरामद,मचा हड़कंप

जंगल में नरकंकाल बरामद,मचा हड़कंप
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के जंगल में झाड़ियों में मंगलवार को एक नरकंकाल बरामद किया है। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पीछे खाली पड़े जंगल में एक नर कंकाल पड़ा था।
राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने मौके पर पहुंच कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।












