HapurNewsUttar Pradesh
छोटे भाई का हत्यारोपी बड़े भाई को पुलिस नै गिरफ्तार कर भेजा जेल, चाकू बरामद

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए तीन भाईयों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाले बड़े भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव दौताई निवासी इमरान व उसके दो भाईयों का मामूली कहासुनी को लेकर दो दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रात को इतना बढ़ गया कि तीनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें छोटे भाई घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी भाई ताहिर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












