छात्रा का सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर एडिट अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, दी तहरीर

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का गांव निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर एडिट अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है।तीन दिसंबर को पड़ोसी गांव निवासी युवक ने उसकी बहन के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया। इससे वह उसके फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें वायरल कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो कॉल कर उसकी बहन से रुपयों की मांग की है।
आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए, तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












