छत पर अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले दो भाई गिरफ्तार ,पोनिया व तंमचा बरामद

छत पर अवैध हथियार से फायरिंग करने वाले दो भाई गिरफ्तार ,पोनिया व तंमचा बरामद
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना बहादुरगढ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 भाईयों को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पोनिया व एक अवैध तमंचा बरामद किया
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंदू नगला निवासी सत्यम सिंह व शिवम चौधरी ने अवैध तंमचें से
अपने घर की छत पर अवैध असलहा से हवाई फायरिंग की थी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों बहादुरगढ़ क्षेत्र के गंदू नगला निवासी सत्यम सिंह व शिवम चौधरी को ग्राम गन्दू नगला गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से तंमचा बरामद हुआ है।












