HapurNewsUttar Pradesh
छत के रास्ते पेंट की दुकान में घुसकर चोरों ने की हजारों की चोरी

हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पेंट की दुकान में चोर ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी अभिषेक गोयल ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर पेंट की दुकान है। 20 दिसंबर की रात दुकान का ताला लगाकर वह घर चला गया था। 21 दिसंबर की सुबह दुकान पहुंचने पर अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। दुकान की छत पर लगे एडजस्ट फैन के रास्ते चोर भीतर घुसा और लैपटॉप, हार्डडिस्क तथा जरूरी कागजात चोरी करके ले गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।












