ATMS College of Education Menmoms
News

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक  महेश कुमार व अंजना  को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से किया सम्मानित

हापुड़।चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में महेश कुमार ए.आर. पी. (गढ़मुकतेश्वर) एवं
अंजना सहायक अध्यापिका को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट शिक्षक शैली हर दिन शून्य निवेश नवाचार एवं नन्हे मुन्ने बच्चों की अधिकतम उपस्थिति को लेकर सदैव तत्पर रहने वाले कर्मठ बेसिक शिक्षा विभाग के
कम.वि. जोगीपुरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर हापुड़ (वर्तमान पद ए.आर.पी. (गढ़मुकतेश्वर)) के शिक्षकों
को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के उर्दू विभागाध्यक्ष डाक्टर असलम जमशेदपुरी, आराध्या प्रकाशन के सम्पादक सुदेश यादव,परिवहन निगम के उग्रसेन ने माला, उत्तरी एवं मूमेंटो प्रदान करके उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कानपुर देहात के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने किया ।
बताते चलें कि
महेश कुमार एवं अंजना द्वारा
पौधा रोपण,नशा मुक्ति, जल संरक्षण, स्कूल चलो अभियान, कबाड़ से जुगाड़, TLM द्वारा शिक्षण, सह शैक्षिक सामग्री निर्माण ,हरित विद्यालय, बच्चों को गीत और कहानियों के माध्यम से मनोरंजक ढंग से शिक्षण किया जा रहा है। जिसमें बच्चों में अभूतपूर्व बदलाव आया है पूर्व में भी उक्त शिक्षकों को कई अन्य पुरस्कारों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इन्हीं उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए इनको सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्पोजिट विद्यालय खाता, मवाना मेरठ की शिक्षिका ऊषा विदवरिया एवं पूनम देवी,माला देवी, सूरजमल आदि ने विशेष सहयोग किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page