चोरों ने वकीलों के चैम्बर में घुसकर की चोरी

चोरों ने वकीलों के चैम्बर में घुसकर की चोरी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित जिला न्यायालय परिसर में तीन अधिवक्ताओं के चेंबरों से चोर उनके तीन बैग चोरी करके ले गए। बैग में अधिवक्ताओं के जरूरी कागजात समेत अन्य सामान था। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एडवोकेट मनोज हरित ने बताया कि आठ दिसंबर 2025 की दोपहर वह नगर पालिका स्थित न्यायालय में न्यायिक कार्य के लिए गए थे। वापस लौटने पर उनका बैग चेंबर में नहीं था। वहीं, अधिवक्ता वेदप्रकाश गौतम व महेश कुमार के चेंबर से भी उनके बैग चोरी हो गए थे। तीनों अधिवक्ताओं के बैगों में जरूरी कागजात व अन्य कीमती सामान मौजूद था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












