चोरों ने बंद मकान में की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

चोरों ने बंद मकान में की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्लीरोड स्थित अपना घर कॉलोनी में देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से मोहल्ले में दहशत है। पीड़ित परिवार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना घर कॉलोनी निवासी गुरुलाल सिंह अपने परिवार के साथ रविवार को दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। देर रात चोर दीवार फांदकर या मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि चोरों ने अलमारियों और बक्सों को तोड़कर सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर घर का सामान अस्त-व्यस्त छोड़ गए और कुछ सामान मकान के पीछे फेंक दिया, जिससे अंदेशा है कि उन्होंने जल्दीबाजी में भागने की कोशिश की होगी। सोमवार सुबह पड़ोसी जब घर के बाहर बिखरे सामान को देखकर संदिग्ध हुए तो उन्होंने इसकी जानकारी गुरुलाल सिंह को दी। आनन-फानन में पीड़ित मौके पर पहुंचा और डायल-112 को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस टीम पहुंच गई और घर का निरीक्षण करते हुए छानबीन शुरू दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है













Gave m66bet a fair shot. Not too shabby, nice and easy to get started. What do you have to lose? Check it out yourself! m66bet
Alright, been browsing thienhabetvip, seems pretty top-notch. Good selection of content, and fast loading times. If you’re looking for something reliable, check them out: thienhabetvip