चोरों ने घरों में घुसकर की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

चोरों ने घरों में घुसकर की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।
हापुड़ क्षेत्र के सिकंदरगेट चौकी क्षेत्र में स्थित मोहल्ला मोती कालोनी निवासी सलीम रविवार की शाम को सलीम अपनी पत्नी नाजिस और पुत्र मौजम के साथ घर का ताला लगाकर अपने एक रिश्तेदार के घर गया था, जहां से सोमवार को वह वापस लौटा तो उसने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा है। घर में गुल्लक में रखे करीब 15 से 20 हजार रुपये, दो सोने की लोंग, दो चांदी की पायल समेत अन्य सामान गायब था। उधर मौहल्ले के ही अकबर अपनी पत्नी सायदा और बच्चों के साथ घर का ताला लगाकर एक रिश्तेदार की मौत में गए थे। वहां से सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का कुंदा टूटा पड़ा है और घर में रखे करीब 1.5 लाख रुपये, लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण गायब था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












