चोरनी बहू ने अपने प्रेमी संग अपने ही घर में की थी चोरी, गिरफ्तार ,दो लाख नगदी व 6 लाख रुपए के जेवरात बरामद

चोरनी बहू ने अपने प्रेमी संग अपने ही घर में की थी चोरी, गिरफ्तार ,दो लाख नगदी व 6 लाख रुपए के जेवरात बरामद
, हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक माह पूर्व घर में लाखों रुपए की हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और उनसे चोरी के दो लाख रुपए नगदी व 6 लाख के जेवर बरामद किए।
जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव पिपलेडा निवासी इस्माईल के घर से 19 अगस्त को दो लाख रुपए नकद और 6 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस्माईल की बहू फरहीन का डेढ़ वर्ष से ग्राम पलवाड़ा निवासी वाहिद से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर 19-20 अगस्त की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिय था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर
दो लाख रुपए नगदी व लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए है।












