चैकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में किया गिरफ्तार , नगदी व स्कूटी बरामद

चैकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में किया गिरफ्तार , नगदी व स्कूटी बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया तथा उससे 20 हजार रुपए व एक्टिवा स्कूटी बरामद की।
सीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि
हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक्टिवा स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, जिसमें फायरिंग करने पर पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश संभल निवासी अमित है,जिस पर हापुड़ एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरुस्कार घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर विरूद्ध विभिन्न जनपदों में चैन स्नैचिंग, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब दो दर्जन केस दर्ज हैं।












