ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

चाेरी के मामले में एक महिला को हिमाचल पुलिस ने किया गिरफ्तार


हापुड़।
हिमाचल के शिमला क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में हुई जेवरात की चोरी के मामले पुलिस ने ब्रजघाट तीर्थ नगरी में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने यहां से एक महिला को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस महिला को गिरफ्तार करने से पूर्व घटना के मुख्य आरोपित को साथ लेकर आई थी। पुलिस महिला को अपने साथ लेकर चली गई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हिमाचल के शिमला के थाना रुहड़ी के एसआई केदार चौहान ने बताया गत दिनों क्षेत्र के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान कुछ महिलाओं के जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो जांच में जनपद अमरोहा के गजरौला निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपित ने अपनी एक महिला साथी को ब्रजघाट में होने की बात कहीं। आरोपित द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर ब्रजघाट निवासी सर्वेश देवी नामक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। हिमाचल पुलिस के अनुसार उक्त आरोपितों का एक बड़ा गैंग है, जिसके कई अन्य सदस्य अभी फरार है। उक्त आरोपित शादी समारोह में शामिल होकर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते है।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page