चावल व्यापारी से 64 लाख रुपए लूटकांड का मामला: पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गोली मारकर किया गिरफ्तार, घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार, लाखों रुपए की नगदी बरामद

चावल व्यापारी से 64 लाख रुपए लूटकांड का मामला: पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गोली मारकर किया गिरफ्तार, घायल सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार, लाखों रुपए की नगदी बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई दिल्ली के एक चावल व्यापारी से 64 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह एक मुठभेड़ में लूट के एक आरोपी को गोली मारकर घायल सहित पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उससे नगदी, तंमचा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी राजस्थान के सीकर निवासी राकेश राजपूत यहां अपने पार्टनर वैभव शुक्ला के पास आए थे। हापुड़ की रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से उन्होंने 64 लाख रुपये निकाले और बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह एनएच 9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में बुधवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक और पिलखुआ पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में एक लुटेरे रईस को गोली लग गई। घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।












