चावल व्यापारी से मारपीट कांड: व्यापारी संगठनों ने की बैठक, कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध होकर दी बाजार बंद करने व मेरठ में पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी

हापुड़। पक्का बाग के चावल व्यापारी मनोज गर्ग के साथ 18 जनवरी की रात फ्री गंज रोड हापुड़ पर हुई मारपीट और लूट की घटना को लेकर शहर के व्यापारियों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शहर के सभी व्यापार मंडल इस मुद्दे पर एकजुट हो गए हैं। आज शाम मंडी पक्का बाग में व्यापारियों के संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाकर इस घटना की भर्त्सना की गई ओर पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में हल्की धारा लगाने का आरोप भी लगाया गया। व्यापारी नेताओं ने व्यापारी नेताओं ने आक्रोशित स्वर में कहा कि यदि हापुड़ पुलिस के अफसर पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाने में नाकाम रहेंगे तो हमें मेरठ जाकर बड़े पुलिस अधिकारियों से न्याय के लिए कहना होगा। व्यापारी के साथ इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो बाजार बंद कर दिए जाएंगे। व्यापारियों ने बताया की जिन लोगों के साथ मारपीट की गई उनमें से एक व्यक्ति को दौरे पड़ रहे हैं। जो बेहद चिंताजनक बात है। इस मौके पर ललित अग्रवाल छावनी वाले सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली कपिल Sm अमन गुप्ता नरेंद्र अग्रवाल लालू कबाड़ी सुनील जैन जगदीश प्रधान राम सराफ सनी जैन विजय शर्मा सराफ पिल्लू सराफ व्यापारी नेता संजय अग्रवाल राजीव गर्ग दतियाने वाले अमन गुप्ता स्मॉल स्केल संगठन संजय गुप्ता टायर वाले शरद गर्ग मनीष मक्खन अजय कुमार मनीष नीटू अनुज गर्ग पीड़ित मनोज गर्ग शुभम गर्ग सहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।












